काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद बुधवार को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर छात्रों से माफी मांगने की मांग की थी।