काले जादू के नाम पर तांत्रिक ने केरल में युवती को दीं यातनाएं, शराब पीने को किया मजबूर

कोट्टायम (केरल) में तांत्रिक ने काले जादू के नाम पर एक युवती को कथित तौर पर शारीरिक-मानसिक यातनाएं दीं और उसे शराब व बीड़ी पीने को मजबूर किया। युवती के साथी की मां ने तांत्रिक को यह कहकर बुलाया था कि युवती के अंदर उसके रिश्तेदारों की आत्माएं हैं। तांत्रिक, युवती के पिता व साथी को गिरफ्तार किया गया है।