काली पट्टी बांधकर क्यों मैच खेलने उतरे भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी?
ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच टी20I मैच में दोनों टीम काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी हैं। दोनों टीमों ने 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी जिनका मंगलवार को गर्दन पर बॉल लगने के बाद निधन हो गया था। घटना के समय ऑस्टिन एक टी20 मैच से पहले नेट्स पर वॉर्म-अप कर रहे थे।