कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने पर एमपी के डॉक्टर को मिलता था 10% कमीशन, खुद किया खुलासा
परासिया (एमपी) स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीन सोनी को 4-अक्टूबर को जहरीले 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप के मामले में गिरफ्तार किया गया। यह सिरप राज्य में 23 बच्चों की मौत से जुड़ा है। पुलिस पूछताछ में सोनी ने कबूल किया कि तमिलनाडु स्थित स्रेसन फार्मास्यूटिकल्स से उसे हर कोल्ड्रिफ बोतल पर 10% कमीशन मिलता था।