inshorts

कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट में चलाया गया बुमराह के इंग्लैंड के ओली पोप को आउट करने का वीडियो

कोल्डप्ले के मुंबई के कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह द्वारा इंग्लैंड के ओली पोप को आउट किए जाने का वीडियो चलाया गया। इस दौरान सिंगर क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ भी की। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जसप्रीत बुमराह ने X पर लिखा कि यह देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।