कैलिफोर्निया में मौजूद है दुनिया का सबसे लंबा पेड़ 'हाइपेरियन', 115.85 मीटर है ऊंचाई
कैलिफोर्निया के रेडवुड नैशनल पार्क में मौजूद 'हाइपेरियन' पेड़ को दुनिया का सबसे लंबा पेड़ माना जाता है। वर्ष 2006 में खोजे गए इस पेड़ की ऊंचाई 115.85 मीटर के आसपास है। गौरतलब है कि यह 'हाइपेरियन' पेड़ दिल्ली में मौजूद कुतुब मीनार, अमेरिकी संसद भवन और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी कई ज़्यादा ऊंचा है।