कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ एक बार एक टीम से खेले थे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी
1996 विश्व कप से पहले सचिन तेंदुलकर, वकार यूनिस, वसीम अकरम और अनिल कुंबले की संयुक्त भारत-पाकिस्तान टीम ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेला था। दरअसल, बम विस्फोट के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ ने श्रीलंका जाने से इनकार कर दिया था। श्रीलंका के समर्थन में भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टीम मैच खेली थी।