कोलंबिया में सोमवार रात मेटा प्रांत के गवर्नर कार्यालय के ठीक बाहर कार बम धमाका हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि कम-से-कम 20 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है और अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।