अगर इंश्योरेंस कंपनी क्लेम, रिफंड या पॉलिसी बदलाव में देरी करती है तो लोग 'बीमा भरोसा' पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए https://bimabharosa.irdai.gov.in/ पर 'रजिस्टर कंप्लेंट' पर क्लिक कर प्रोफाइल बनाएं। नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर वेरिफाई करें। लॉगिन कर बीमा कंपनी, पॉलिसी प्रकार, शिकायत कैटेगरी और ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड कर सबमिट करें।