CNBC ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में चोरों ने एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेलर से करीब एक लाख अंडे चुरा लिए हैं। इन अंडों की कीमत करीब 40,000 डॉलर (करीब ₹35 लाख) है। अमेरिका में बर्ड फ्लू फैलने के कारण लाखों मुर्गियां मर गई हैं और पूरे देश में अंडों की किल्लत हो गई है।