कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में असरदार होता है पेकन नट्स: रिसर्च
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, 12 हफ्ते तक पेकन नट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रिसर्च में बताया गया कि रोज़ाना 56-ग्राम पेकन नट्स खाने वाले लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड में बहुत कमी आई। रिसर्च में 25-70 वर्ष की आयु के 138 लोगों को शामिल किया गया था।