क्लास में लड़कियों को पॉर्न दिखाकर करता था अश्लील हरकतें; एमपी में पकड़ा गया सरकारी टीचर
भिंड (मध्य प्रदेश) में एक सरकारी टीचर को क्लास में मोबाइल पर लड़कियों को पॉर्न दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत करने वाली 3 लड़कियों के मुताबिक, जब उन्होंने घर पर शिकायत करने की बात कही तो शिक्षक ने उन्हें धमकाया जिसकी वजह से वे स्कूल आने से डरने लगीं।