लक्ज़री ब्रैंड प्राडा ने ‘चाय’ की खुशबू पर आधारित नया परफ्यूम लॉन्च किया है जिसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूज़र ने तंज़ कसते हुए कहा, “मुझे अपनी चाय कप में ही पसंद है।” गौरतलब है, इससे पहले प्राडा ने भारतीय मूल का श्रेय दिए बिना कोल्हापुरी चप्पलें पेश की थीं जिस पर विवाद हुआ था।