कोलकाता के ईडन गार्डन्स में झूलन गोस्वामी के नाम पर बनेगा स्टैंड

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के ईडन गार्ड्न्स स्टेडियम के ब्लॉक-बी में पूर्व भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी के नाम पर एक स्टैंड बनाया जाएगा। भारत-इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी 2025 को खेले जाने वाले टी20I के मौके पर स्टैंड का अनावरण किया जाएगा। स्टेडियम में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली व दिवंगत पंकज रॉय के नाम का भी स्टैंड है।