कोलकाता का हावड़ा ब्रिज 36 साल में पहली बार सुरक्षा जांच के लिए होगा बंद

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का हावड़ा ब्रिज 36 साल में पहली बार आज रात (शनिवार) 11:30 बजे से 5 घंटे के लिए सुरक्षा जांच को लेकर बंद रहेगा। रोज़ाना तकरीबन 1 लाख वाहन और 1.5 लाख लोग 81-वर्षीय पुराने इस स्टील ब्रिज को पार करते हैं जिसे रबींद्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है। आरआईटीईएस लिमिटेड इसका ऑडिट करेगी।