कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में द. अफ्रीका का स्कोर रहा 93/7
ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमट गई। भारत के 30 रन की बढ़त के जवाब में अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 93/7 का स्कोर बनाया और भारत पर 63 रन की बढ़त बना ली है।