कोलकाता टेस्ट में स्पेशल सिक्के से होगा टॉस, सिक्के पर उकेरी होगी गांधी-मंडेला की तस्वीर
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 14-नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच में टॉस एक खास स्मारक सिक्के (गोल्ड क्वाइन) से किया जाएगा। इस सिक्के के एक तरफ महात्मा गांधी और दूसरी तरफ नेल्सन मंडेला की तस्वीर उकेरी गई है। दोनों नेताओं के योगदान के सम्मान में यह सीरीज़ 'गांधी-मंडेला' ट्रॉफी नाम से खेली जाती है।