कोलकाता नाइट राइडर्स ने टिम साउदी को बनाया अपना गेंदबाज़ी कोच
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के लिए न्यूज़ीलैंड के पूर्व पेसर टिम साउथी को अपना गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। 36 वर्षीय साउदी 2021, 2022 और 2023 में केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 700 से अधिक विकेट चटकाए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को केकेआर ने अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है।