कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने से पहले निकाला 4 किलोमीटर लंबा जुलूस

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के बाद करीब 40 दिनों से जारी प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा के बाद जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को 4 किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। यह जुलूस राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय से शुरू हुआ और सीबीआई कार्यालय के पास समाप्त हुआ। जूनियर डॉक्टर शनिवार से काम पर लौटेंगे।