कोलकाता में बना है अमिताभ बच्चन का मंदिर, रोज़ होती है पूजा
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में संजय पटोदिया नामक शख्स ने ऐक्टर अमिताभ बच्चन का मंदिर बनवाया है और इस मंदिर को 'बच्चन धाम' के नाम से जाना जाता है। मंदिर में रोज़ पूजा की जाती है व मंदिर में आरती के दौरान 79-पंक्ति वाली चालीसा का पाठ होता है और वहां दीवारों पर 'जय श्री अमिताभ बच्चन' जैसे शब्द लिखे हैं।