कोलकाता में मिले महिला के शरीर के 2 कटे हुए हिस्से, कल कूड़े में मिला था सिर

कोलकाता के टॉलीगंज में शुक्रवार को एक महिला का कटा हुआ सिर बरामद होने के बाद शनिवार को उसके शरीर के 2 और हिस्से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, महिला की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया। मामले में आरोपी अतीकुर रहमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।