कोलकाता में ही फंसे हुए हैं T20 WC खेलने आए द. अफ्रीका-वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी, फ्लाइट हुई रद्द

टी20 विश्व कप-2026 खत्म होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी कोलकाता में फंसे हुए हैं। मंगलवार को उन्हें ले जाने वाली चार्टर-फ्लाइट एयरस्पेस क्लियरेंस नहीं मिलने से रद्द हो गई। वेस्टइंडीज़ 1-मार्च और अफ्रीका 4-मार्च को टूर्नामेंट से बाहर हुई थी लेकिन मध्यपूर्व युद्ध के चलते लगातार फ्लाइट रद्द होने के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है।

Load More