कोलकाता में हड़ताल खत्म कर 42 दिन बाद काम पर लौटे डाॅक्टर, OPD में नहीं करेंगे इलाज
कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल खत्म कर 42-दिन बाद काम पर लौट गए हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स में शामिल अनिकेत महतो ने कहा, "हमारे सहकर्मी केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में अपने-अपने विभागों में आज सुबह से काम पर लौटे हैं लेकिन ओपीडी में काम शुरू नहीं किया गया है।"