आरजी कर अस्पताल (कोलकाता) में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के दोषी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सज़ा सुनाए जाने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया है। डॉक्टरों ने मामले में कठोरतम सज़ा की मांग की। गौरतलब है, घटना को लेकर देशभर में डॉक्टरों ने न्याय-सुरक्षा की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था।