कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी का कराया जाएगा साइकोलॉजिकल टेस्ट
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर की रेप-हत्या के मामले में सीबीआई आरोपी संजय रॉय की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट करेगी। सीबीआई की सीएफएसएल टीम टेस्ट करने के लिए कोलकाता पहुंच गई है। गौरतलब है, हत्या के आरोपी रॉय के मोबाइल फोन में एक पॉर्न वीडियो मिला था।