कोलकाता में आरजी कर अस्पताल की रेप-हत्या पीड़िता की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हूं। उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने और हमारी बेटी को न्याय दिलाने की अपील करना चाहती हूं।" पीड़िता की मां ने पूछा, "सात महीने हो गए लेकिन न्याय कहां है?"