कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने स्टील बुलेट्स यानी आर्मर-पियर्सिंग गोलियों का इस्तेमाल किया था। इन गोलियों ने जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद दिया। शुरुआती फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच में AK-47 राइफलों के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।