न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं कुलदीप यादव: रिपोर्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ से भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव बाहर हो सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, टीम इंडिया इस सीरीज़ में रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मैदान में उतरेगी। वही, कुलदीप को वनडे और टी-20I सीरीज़ में शामिल किया जा सकता है।