भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग हासिल की है। वह टेस्ट गेंदबाज़ों की सूची में 7 पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल टेस्ट बल्लेबाज़ों की सूची में दो पायदान चढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर हैं।