कुलदीप सेंगर की बेल पर बिलख पड़ी रेप पीड़िता की मां, कहा- हम अपनी जान दे देंगे
2017 उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की उम्रकैद पर फिलहाल रोक लगाने और सशर्त ज़मानत दिए जाने पर पीड़िता की मां ने न्यूज़ 18 से रोते हुए कहा है, "बेल खारिज कराई जाए...नहीं तो सारे बच्चे और हम मिलकर अपनी जान दे देंगे।" उन्होंने कहा, "मेरा परिवार खो गया मैडम...मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है मैडम।"