कुलभूषण जाधव को अपील करने का अधिकार नहीं: पाकिस्तान का रक्षा मंत्रालय

पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले के बावजूद अपील का अधिकार नहीं दिया गया क्योंकि आईसीजे ने सिर्फ काउंसलर एक्सेस का आदेश दिया था। जाधव पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में जेल में बंद हैं और उन्हें अबतक अपील करने की अनुमति नहीं मिली।