बलूचिस्तान के तुरबत में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अंडरकवर एजेंट कहे जाने वाले मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। मीर पर आरोप था कि उसने आईएसआई की मदद से भारतीय व्यवसायी और पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव का ईरान से अपहरण कराया था। उसे मस्जिद के बाहर गोलियां मारी गईं।