कौवे क्यों इंसानों के लिए छोड़ते हैं अंगूठी या मूल्यवान पत्थर जैसे उपहार?
अमेरिका, यूरोप और एशिया में कई बार देखा गया कि जब लोग कौवों को नियमित रूप से खाना खिलाते हैं तो वे बदले में इंसानों को चमकदार कंकड़, अंगूठी या बोतल के ढक्कन जैसे तोहफे देकर कृतज्ञता जताते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, कौवे बेहद समझदार होते हैं और रोज़ाना खाना देने वाले इंसानों के साथ भावनात्मक संबंध बना सकते हैं।