दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने वनडे क्रिकेट से अपना संन्यास वापस ले लिया है। डिकॉक को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे और टी20I सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में चुना गया है। 155 वनडे मैच खेल चुके डिकॉक ने 2023 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।