क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर अक्टूबर-दिसंबर में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री 160% बढ़ी: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट और ज़ेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ब्यूटी और पर्सनल-केयर (बीपीसी) प्रोडक्ट्स की बिक्री अक्टूबर-दिसंबर में सालाना आधार पर 160% बढ़ी है। वहीं, इसी अवधि में पारंपरिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बीपीसी कैटेगरी की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है, यह कैटेगरी हर महीने देश में करीब ₹900-करोड़ की ग्रॉस-मर्चेंडाइज़ वैल्यू जेनरेट कर रही है।