क्विक कॉमर्स बाज़ार पर संकट के संकेत; ब्लिंकिट के CEO ने चेताया- बबल फूटने की कगार पर
ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर धिन्डसा ने कहा है कि भारत का क्विक-कॉमर्स सेक्टर जल्द बड़े झटके का सामना कर सकता है क्योंकि कंपनियों का कैश तेजी से खत्म हो रहा है और फंडिंग पर आधारित मॉडल अब नहीं टिक पाएंगे। उन्होंने चेताया कि स्विगी-जेप्टो जैसी कंपनियों की बढ़ती फंडिंग ज़रूरत दिखाती है कि बाज़ार का बबल जल्द फूट सकता है।