न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंद चमकाने के लिए सलाइवा के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "कोविड-19 को आए हुए इतना लंबा समय हो गया है...अब हमें सलाइवा लगाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है?...नियम उस समय के लिए था...इसपर फिर विचार किया जाना चाहिए।"