कोविड-19 ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजन को ₹1-1 करोड़ देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोविड-19 महामारी में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को ₹1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 कर्मचारियों के परिवारों को सहायता शीघ्र ही जारी की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि सभी पात्र मामलों को कवर करने की प्रक्रिया चल रही है।