कोविड-19 से मर्दानगी पर भी असर! कमज़ोर हुए शुक्राणु और नई पीढ़ी रहेगी 'बीमार', रिसर्च में खुलासा
जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में छपी रिसर्च के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण पुरुषों के शुक्राणुओं में ऐसे बदलाव ला सकता है जो बच्चे के दिमाग और व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि कोविड-19 वायरस से संक्रमण के बाद शुक्राणुओं में मौजूद RNA बदल जाते हैं। फ्लोरी इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग चूहों पर किया है।