कुवैत में बड़ा प्रोजेक्ट हाथ से निकलने की आशंका के बीच L&T के शेयरों में 4% तक भारी गिरावट

L&T के शेयरों में मंगलवार को 4% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुवैत $8.7 बिलियन के ऑयल प्रोजेक्ट के लिए दोबारा बोली मंगा सकता है जिससे यह प्रोजेक्ट L&T के हाथ से निकल सकता है। इसी आशंका के बीच L&T आज निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में शामिल हो गया।