इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें चुनी हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि भारत के अलावा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमें हो सकती हैं।" पीटरसन ने कहा कि मिचल स्टार्क के टूर्नामेंट से हटने के कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को टॉप-4 के लिए नहीं चुना।