inshorts

काव्या मारन ने अपनी शादी के जश्न में कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं सोने की अंगूठियां

सनराइज़र्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन ने अपनी शादी के जश्न में सन ग्रुप के कर्मचारियों को सोने की अंगूठियां और चॉकलेट तोहफे में दी हैं। वीडियो में कर्मचारी को तोहफों की अनबॉक्सिंग करते देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या ने उन्हें 25-नवंबर को लंच पर बुलाया है। काव्या ने 11 नवंबर को संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की थी।