कीव शांति से न माना तो ताकत से हासिल करेंगे लक्ष्य: ट्रंप-ज़ेलेंस्की की मीटिंग से पहले पुतिन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की फ्लोरिडा में मीटिंग से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, "अगर कीव के अधिकारी मामले को शांतिपूर्ण ढंग से नहीं सुलझाना चाहते तो हम ताकत से लक्ष्य हासिल करेंगे।" बकौल पुतिन, ज़ेलेंस्की प्रशासन युद्ध खत्म करने की जल्दबाज़ी में नहीं है और सिर्फ समय बिता रहे हैं।