केवल 2 ही जेंडर होते हैं, मेल और फीमेलः US कांग्रेस में अपने पहले संबोधन में ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका अब 'जाग्रत (वोक)' देश नहीं रहेगा। जेंडर के उदारवादी दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा, "मैंने एक ऑर्डर पर साइन कर इसे अमेरिकी सरकार की आधिकारिक नीति बनाया है कि केवल 2 ही जेंडर हैं...मेल और फीमेल।"