केवल 3 साल के अनुभव वाले इंजीनियर को मिला ₹1.6 करोड़ का पैकेज, नेटिज़न्स ने जताई हैरानी

₹16 लाख सालाना कमाने वाले एक इंजीनियर को नई नौकरी में 10 गुना अधिक (₹1.6 करोड़) वेतन का ऑफर मिला है। इंजीनियर के दोस्त ने X पर बताया कि वह 2022 में ही ग्रैजुएट हुआ और टीयर-3 के एक कॉलेज से पढ़ाई की थी। एक यूज़र ने हैरानी जताते हुए कहा, "ऐसा क्या पढ़ लिया?" एक अन्य ने कहा, "शानदार।"