केवल फ्रूट डाइट ले रही महिला की भूख व कुपोषण से मौत के बाद डॉक्टर ने जारी की चेतावनी

बाली (इंडोनेशिया) में केवल फल आधारित डाइट ले रही एक 27-वर्षीय महिला की भूख व कुपोषण से मौत के बाद डॉक्टर ने इसे लेकर चेतावनी दी है। गैस्ट्रोएंटिरियोलॉजिस्ट डॉक्टर मुरुगेश मंजुनाथ ने बताया कि केवल फल आधारित या स्ट्रिक्ट डाइट गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फंक्शन को प्रभावित कर सकते हैं जिससे गंभीर पोषण संबंधी कमियां और गंभीर प्रोटीन-एनर्जी कुपोषण हो सकता है।