राजस्थान के झालावाड़ स्कूल हादसे में एक मां ने अपने दोनों बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) को खो दिया है। उन्होंने अपना दुख बताते हुए कहा, "काश, भगवान ने मुझे उठा लिया होता।" पीड़ित मां ने कहा, "मैंने अपना सब कुछ खो दिया है। मेरा घर सूना हो गया है। आंगन में खेलने वाला कोई नहीं बचा।"