कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर पर एक्सट्रा चार्ज लेने के लिए एमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई जांच
सरकार ने एमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और फर्स्टक्राई पर जांच शुरू की है। कंपनियों पर आरोप है कि वे कैश-ऑन-डिलीवरी (सीओडी) ऑर्डर पर अतिरिक्त शुल्क ले रही हैं। नियमों के मुताबिक, ग्राहकों से भुगतान के तरीके के आधार पर अधिक चार्ज नहीं लिया जा सकता। इसके अलावा रिफंड में देरी और लेट डिलीवरी की शिकायतों की भी पड़ताल कंपनियों पर जारी है।