कैश कांड में जस्टिस वर्मा का जवाब SC ने किया पब्लिक, जानें उन्होंने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड में जस्टिस यशवंत वर्मा का जवाब पब्लिक किया है जिसमें उन्होंने आरोप नकारते हुए कहा कि जिस कमरे में कैश मिला, वह मेन बिल्डिंग के बाहर है। उन्होंने कहा, "मैंने या मेरे परिवार के किसी सदस्य ने...स्टोररूम में कभी कोई कैश नहीं रखा।" उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने उन्हें कैश रिकवरी की बात नहीं कही।