कैश कांड में फंसे जज यशवंत वर्मा की जांच के लिए CJI ने बनाई कमिटी, काम करने से भी रोका

देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। सीजेआई ने निर्देश दिया है कि इस दौरान जस्टिस वर्मा को न्यायिक कार्य से दूर रखा जाए। गौरतलब है, जस्टिस वर्मा के बंगले से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिली थी।